फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   from fire 56 huts burnt

आग से 56 रिहाइशी मड़इयां हुईं राख

Sat, 29 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 29 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव के महराज पुरवे में शुक्रवार को दिन में 11 बजे के करीब बीड़ी की चिंगारी से लगी आग ने तबाही मचाते हुए 16 लोगों की 56 मड़इयां और भीतर रखे गए 70 हजार रुपये नगद और लाखो रुपये का सामान जलाकर राख कर दिया। पीड़ितों में चार ऐसे परिवार भी शामिल है जो अपनी बेटी के शादी की तैयारी कर रहे थे। ग्रामीण अथक प्रयास कर ग की इस घटना पर काबू पाए। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हो गया है।       
विज्ञापन


पीड़ितों में बालचंद की तीन मड़ई, सुकरु की तीन, हरिश्चंद की चार, पारस की पांच, राजकुमार की चार, बेचन की तीन मड़ई, रामशरण की तीन, छांगुर की चार, कृपाल की तीन, सुरेंद्र की तीन, धीरेंद्र की दो, मूरत की पांच, रामसागर की चार, श्रीराम की तीन मड़ई, रामदरश की तीन, लीलावती की चार मड़ई जल गई। यह सभी लोग रनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव के महराज पुरवे के निवासी हैं। इस पुरवे में करीब 16 लोगों का परिवार रहता है। घाघरा नदी के तराई वाले क्षेत्र में होने की वजह से सभी का परिवार मड़ई में रहता है। शुक्रवार को दिन में 11 बजे किसी ने बीड़ी पीकर जलती हुई फेंक दिया।
विज्ञापन


 हवा के तेज झोंके के साथ बीड़ी की वह चिंगारी उड़ी और एक व्यक्ति के मड़ई में घुस गई। तेज हवा चलने से मड़ई में आग लग गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि आग अन्य लोगों की मड़इयों को अपनी आगोश में ले ली और जलाकर राख कर दिया। मड़ई में रखे लाखों का सामान, कपड़े, अनाज आदि जल गए। पीड़ितों में पारस, बालचंद और लालमुनि के घर बेटी की शादी थी। ये अपनी बीटिया की शादी की तैयारी करते हुए तीनों क्रमश: 40 हजार और 15-15 हजार रुपये नगद, साड़ी, कपड़ा, गहना आदि इकट्ठा किए थे। आगलगी की घटना में यह सबकुछ जलकर नष्ट हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed