{"_id":"623225a4b290440f032d971a","slug":"from-exam-24-zonal-and-sector-magistrates-could-not-be-posted-azamgarh-news-vns6436296176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की तैयारी धीमी, अभी जोनल व सेक्टर का नहीं हो सका गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की तैयारी धीमी, अभी जोनल व सेक्टर का नहीं हो सका गठन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी लेकिन अभी तक मुकम्मल तैयारियां नहीं की जा सकी है। 279 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए अभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नहीं तैनात किए जा सके हैं। कंट्रोल रूम भी नहीं बना है। कक्ष निरीक्षकों की भी अभी ड्यूटी नहीं लगाई जा सकी है।
केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार मेज-कुर्सी, दो कैमरा, वायस रिकार्ड, शौचालय में साफ-सफाई, रंगाई-पोताई व छात्राओं के लिए अलग टायलेट आदि की व्यवस्था पूरी तो कर ली गई लेकिन अभी तक परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सचल दल का भी गठन नहीं हो सका है। जबकि परीक्षा में सात दिन शेष बचे हैं। अभी तक संकलन केंद्र से उत्तरपुस्तिका का वितरण किया जा रहा है। हालांकि मंगलवार की देररात परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र तो पहुंचा लेकिन स्कूलों में वितरण नहीं हो सका। अभी तक न तो प्रवेश पत्र स्कूलों में पहुंचा और न ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लर्गाई गई और न ही उनका परिचय पत्र आदि बनाने का कार्य शुरू हो सका। इस बार जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 279 केंद्रों कराई जाएंगी। जिसमें हाईस्कूल में 96625 व इंटरमीडिएट में 81210 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि इस बार जिलाधिकारी द्वारा सचल दल का गठन किया जाना है। इसकी जानकारी हमारे पास नहीं मिल पाएगी। कक्ष निरीक्षकों व वाह्य कक्षनिरीक्षकों की ड्यूटी हमारे यहां से लगेगी। सूची तैयार हो रही है। जल्द ही सभी सूचनाएं दे दी जाएंगी।
-
डीआईओएस ने संकलन केंद्र लिया जायजा
आजमगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने बुधवार को जीजीआईसी परिसर में बने संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वितरण की जा चुकी उत्तर पुस्तिकाओं का रजिस्टर भी चेक किया। साथ ही संकलन प्रभारी अरुण श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि उत्तर पुस्तिकाओं के कोड नंबर मिलान किया जाए। एक भी उत्तर पुस्तिकाएं गायब हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो उत्तर पुस्तिकाएं खराब हो गई हैं। उन्हें अलग रखते हुए उनका भी कोड रजिस्टर में नोट किया जाए। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।