{"_id":"64049a358f29b5037104f354","slug":"friend-was-not-at-home-then-robbed-wife-respect-and-started-blackmailing-by-making-obscene-videos-2023-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: घर पर नहीं था दोस्त तो लूट ली पत्नी की इज्जत, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: घर पर नहीं था दोस्त तो लूट ली पत्नी की इज्जत, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
Sun, 05 Mar 2023 07:03 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:03 PM IST
सार
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त ने ही दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
विस्तार
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त ने ही दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि उसके पति रोजीरोटी के लिए मुंबईरहते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में उनका दोस्त अरूण मौर्या घर आता-जाता रहता था। एक बार वह घर आया और चाय बनाने के लिए कहा। वह चाय बना कर लाई तो इसी दौरान कोई नशीला पदार्थ उसने चाय में मिला दिया। चाय पीने के बाद मैं बेहोश हो गई और इसके बाद उसने मेरे साथ गलत काम कर वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
इस वीडियो के सहारे मुझे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी देने लगा।
पति जब मुंबई से वापस आया तो उसने अपने पति को सबकुछ बताया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।