फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud of Rs 32 lakhs by doing fake deed, investigation will be done

Azamgarh News: फर्जी बैनामा कर की 32 लाख की ठगी, होगी जांच

Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 32 lakhs by doing fake deed, investigation will be done
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी शादाब आलम सुहेल अहमद ने लखनऊ में जमीन खरीद के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शादाब ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके दूर के रिश्तेदार साजिद इश्तियाक अहमद, लखनऊ के एहसान अहमद और साजिद हसन ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री कराई और उनके साथ धोखाधड़ी की। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए मामले की जांच क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष को सौंपी है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी शादाब आलम वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब वे अपने गांव आए तो साजिद इश्तियाक अहमद ने लखनऊ में जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा। साजिद ने जमीन दिखाई और एहसान अहमद, साजिद हसन से मिलवाया। तीनों ने मिलकर 1,800 रुपये प्रति स्क्वॉयर फीट के हिसाब से 32 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय किया। शादाब ने डेढ़ साल में 26.50 लाख रुपये नकद और 5.50 लाख रुपये आरटीजीएस व एनएफटी के माध्यम से दिए। जब रजिस्ट्री की बारी आई तो आरोपियों ने दावा किया कि जमीन रंजीत कुमार के नाम है। लखनऊ में रजिस्ट्री के दौरान एक फर्जी व्यक्ति को रंजीत कुमार के रूप में पेश किया गया। शादाब ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने दबाव बनाकर 14 अगस्त 2023 को उपनिबंधक सदर पंचम, लखनऊ में रजिस्ट्री करा दी। बाद में पता चला कि रंजीत कुमार फर्जी था और असली रंजीत ने कोई रजिस्ट्री नहीं की थी।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
चेक बाउंस होने पर पूछा तो मिली धमकी
शादाब ने जब अपना पैसा वापस मांगा तो साजिद हसन ने 6 लाख रुपये का चेक दिया, जो गलत हस्ताक्षर के कारण बाउंस हो गया। शादाब ने इसकी सूचना दी, लेकिन आरोपियों ने लखनऊ बुलाकर गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed