फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four thieves arrested with stolen money and jewelery

चोरी के रुपये और आभूषण के साथ चार चोर गिरफ्तार

Mon, 18 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Four thieves arrested with stolen money and jewelery
सरायमीर। पुलिस ने रविवार की शाम को राजापुर सिकरौर बाग के पास मुठभेड़ के दौरान चार चोरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से रुपये, आभूषण, तमंचा आदि बरामद हुआ। इन्होंने क्षेत्र में कई चोरियों को अंजाम दिया था। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में महताब उर्फ घुरहू, मोहम्मद आतिफ, मुन्ना और हनुमान है। यह सभी सरायमीर थाने के राजापुर सिकरौर गांव के निवासी हैं। सीओ ने बताया कि सरायमीर के टेवखर गांव और पूरा कोहराना में पिछले महीनों में कई चोरी की घटनाएं हुई थीं। तब से पुलिस इनकी तलाश में थी। रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर अनिल सिंह ने अपनी टीम के साथ इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी का 2,01200 रुपये, 22 पायल, एक अंगूठी, कान का झाला, बिछुआ, अंगूठी आदि के अलावा दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed