फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four Pradhans and one BDC cast 44.89 percent votes.

Azamgarh News: चार प्रधान और एक बीडीसी के 44.89 फीसदी पड़े वोट

Thu, 20 Feb 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four Pradhans and one BDC cast 44.89 percent votes.
बिंद्राबाजार, सरायमीर, मेंहनगर। जिले में चार ग्राम प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को 44.89 फीसदी वोट पड़े। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंची। यहां स्ट्रांग रूमों में मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया। अब 21 फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य पद के 68 पदों पर एक नामांकन दाखिल होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। वहीं बीडीसी के आठ पदों पर निर्विरोध चयन हो गया था। एक सीट मेंहनगर के विजईपुर में दो प्रत्याशी होने के कारण मतदान हुआ। वहीं ग्राम प्रधान की चार सीटों अहरौला ब्लॉक की मतलूबपुर सीट पर 1505 मतदाताओं में 811, पल्हनी ब्लॉक की चंडेश्वर सीट पर 1166 में 772, मुहम्मदपुर ब्लॉक की कोइलारी बुजुर्ग सीट पर 2537 में से 1083 और मिर्जापुर ब्लॉक के संजरपुर प्रधान पद के लिए 5464 वोटरों में 2097 ने मतदान किया।
विज्ञापन

00
ग्राम पंचायत प्रतिशत
मतलूबपुर 53.88
चंडेश्वर 66.21
कोइलारी बुजुर्ग 42.69
संजरपुर 38.38
विजईपुर बीडीसी 46.53
00
प्रधान प्रत्याशी के वोट मांगने के अंदाज की लोगों में खूब रही चर्चा

अहरौला। मतलूबपुर के प्रधानी के उपचुनाव में अहरौला कंपोजिट विद्यालय पर सुबह से मतदान शुरू हुआ मैदान में कुल चार प्रत्याशी थे। प्रधान पद के प्रत्याशी प्रेमसागर मोदनवाल सभी मतदाताओं के पैरों को पकड़ कर वोट देने की गुहार करते दिखे। इसकी खूब चर्चा रही। प्रेमसागर दूसरी बार उपचुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मतदान सकुशल हो गया। सभी मतपेटियां विकास खंडों में बने स्ट्रांग रूम में जमा हो गई हैं। 21 फरवरी को मतगणना होगी।
राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed