फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four people injured in fire-cracker dispute

पटाखा फोडने के विवाद में मारपीट, चार घायल

Tue, 29 Oct 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in fire-cracker dispute
रानी की सराय। विठ्ठलपुर ऊंचा गांव में रविवार की रात पटाखा फोड़ने के विवाद में मनबढ़ों ने हमला बोलकर एक पक्ष के चार लोगों को घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो किया हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। फरार दो अन्य की तलाश जारी है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

घायल होने वालों में महेंद्र गोंड (30), सुरेंद्र गोंड (25), रामदुलारे (32) और दीपक गोंड (27) हैं। रविवार की रात दीपावली पर ये पटाखा फोड़ रहे थे। इसका पड़ोसी फुरकान व इकराम ने विरोध किया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। सभी लोग अपने काम में जुट गये तभी फुरकान गोलबंद होकर महेंद्र पर हमला बोलते हुए घर में घुसकर मारपीट कर इन चारों को घायल कर दिया। घटना को लेकर गांव सहित क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर रानी की सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामला शांत कराते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। घटना के लिए छह दोषियों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे दिन सोमवार को इनका चालान कर दिया। दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। उधर जिला अस्पताल में भर्ती होने वालों में महेंद्र और सुरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय केशव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि घटना की रिपोट दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें फुरकान, सलमानी पुत्र एकराम, अमीन पुत्र गुलबास, परवेज पुत्र अमीन, जुबैद अहमद पुत्र अमीन, जावेद पुत्र अमीन, समसेर पुत्र इलियास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। फरार की तलाश की जा रही है। घटना को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed