{"_id":"603740e99412e40c6d52527f","slug":"four-people-injured-in-dcm-car-collision-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीसीएम और कार की जोरदार भिड़ंत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीसीएम और कार की जोरदार भिड़ंत, चार लोग घायल
Thu, 25 Feb 2021 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
रोड पर पलटी पड़ी डीसीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में निजामबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौक पर बुधवार की देर रात डीसीएम व कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसें ट्रक चालक के साथ ही कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जिसमें डीसीएम चालक को गंभीर चोट आई है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डीसीएम चालक गोरखपुर जिला निवासी सिद्दीक अंसारी(40) पुत्र हुसैन अली बस्ती में गैंस सिलिंडर उतार कर लोड करने वाराणसी जा रहा था। अभी वह फरिहां चौराहे पर ही पहुंचा था कि सरायमीर की तरफ से आ रही अर्टिगा कार ने डीसीएम के पिछले पहिए से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई तो कार का भी अगला हिस्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में डीसीएम चालक सिद्दीक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार मे सवार तीन लोग भी चोटिल हुए है। लेकिन एयर बैग के खुल जाने से उन्हें मामूली चोट आई है। घटना रात लगभग 12 बजे हुई। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से निकलवा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डीसीएम चालक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन