फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four people including two youths who entered the pond to pick flowers died

Azamgarh News: फूल लेने पोखरे में उतरे दो युवकों समेत चार की मौत

Sat, 12 Oct 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Four people including two youths who entered the pond to pick flowers died
अहरौला/बरदह। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पोखरे में डूबने से दो युवकों, एक किशोर और एक और किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना अहरौला थाना क्षेत्र के सकरकोला गांव में हुई, जहां शुक्रवार की सुबह पूजा का फूल लेने तालाब में उतरे दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बरदह थाना क्षेत्र के पुरसुड़ी गांव की है। जहां बृहस्पतिवार की देर रात किशोर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह गोताखोरों ने पोखरे से शव को बरामद किया। तीसरी घटना जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जजीद किता प्रथम गांव में शुक्रवार को घाघरा नदी में नहाने गई छात्रा की डूबने से मौत हो गई। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अहरौला के सकरकोला स्थित पोखरे में नवमी पूजा के लिए अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के उधवपुर से दो युवक मौनू शर्मा (22) और अमरीश मिश्रा (38) अपने एक साथी के साथ सफेद फूल लेने पहुंचे। सफेद फूल तोड़ने के लिए वह पोखरे में उतरे और डूब गए। वहां मौजूद तीसरे व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन

गांव पोखरे से दूर होने के कारण लगभग आधे घंटे बाद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को पोखरे से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ जैतपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। अंबेडकर नगर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अंबेडकर ले गई। लोगों की मानें तो जहां दोनों युवक सफेद फूल तोड़ने के लिए उतरे थे वहां से गर्मी के मौसम में मिट्टी निकाली गई थी जिसके कारण वहां गहराई अधिक थी। जिसका अंदाजा दोनों युवकों को नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना बरदह थाना क्षेत्र के पुरसुड़ी गांव की है। जहां बृहस्पतिवार की रात गांव निवासी केदार विश्वकर्मा के घर ननिहाल आए सचिन विश्वकर्मा (14) ग्राम हनुआडीह थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर पोखरे में डूब गया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने जौनपुर से गोताखाेरों को बुलाया और शव को बाहर निकलवाया।
प्रतिमा छोड़ हटाई गई सजावट

बरदह। ननिहाल में आए किशोर के दरवाजे पर ही दशहरे के पर्व पर मां दुर्गा के प्रतिमा की स्थापना की गई थी। जब उक्त किशोर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई तो परिजनों और ग्रामीणों ने प्रतिमा के आसपास स्थित सजावट को हटा दिया। जबकि प्रतिमा को उसी तरह से छोड़ा गया है। अब दशहरे के बाद उसका विसर्जन किया जाएगा।
घाघरा में नहाने गई थी छात्रा डूबी

तीसरी घटना जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के के नौबरार देवारा जजीद किता प्रथम गांव में शुक्रवार को घाघरा नदी में नहाने गई छात्रा आंचल (15) की डूबने से मौत हो गई। आंचल शिवपुर स्कूल में 8वीं की छात्रा थी। जो गांव की महिलाओं के साथ नदी में नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया।


अहरौला थाना क्षेत्र के सकरकोला गांव में दो लोगों की पोखरे में डूबने से मौत हो गई थी। यह लोग अंबेडकर नगर जनपद के रहने वाले थे। जिन्हें अंबेडकर नगर पुलिस अपने साथ ले गई। जबकि बरदह थाना क्षेत्र के पुरसुड़ी गांव में किशोर की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed