फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four people have lost their lives so far, one confirmed to have died due to heat wave: CMO

अब तक चार की जान गई, एक की लू से मौत की पुष्टि : सीएमओ

Sun, 02 Jun 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Four people have lost their lives so far, one confirmed to have died due to heat wave: CMO
बलरामपुर। भीषण गर्मी में तबीयत बिगड़ने से जिले में अब तक चार लोगों की जान गई है। इनमें एक की मौत लू से होने की पुष्टि हुई है। शेष की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ये बातें सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने शनिवार को मीडिया से कहीं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में लू पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। जिले में बीते तीन दिनों में करीब 18 लोगों की मौत हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग सिर्फ चार की मौत स्वीकार कर रहा है। शनिवार को सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि अब तक चार लोगों की गर्मी से मौत होने की बात सामने आई है। इनमें एक की लू से मौत की पुष्टि हुई है। शेष तीन लोगों की मौत के कारणों की जांच की जारी है। बीते तीन दिनों में यह संख्या सामने आई है। उन्होंने बताया कि 28 मई से 30 मई के बीच जिला अस्पताल में गर्मी से पीड़ित 51 और 100 शैय्या अस्पतालों में 13 लोगों को भर्ती कर इलाज किया गया। इनमें ज्यादातर पीड़ित स्वस्थ होकर घर जा चुके है। बताया कि जिला अस्पताल में की ओपीडी में रोज लगभग 100 पीड़ित पहुंच रहे है। सभी अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। अप्रैल से ही लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कहा कि दोपहर 12 से चार बजे के बीच घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed