फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four people died in four road accidents within 24 hours

Azamgarh News: 24 घंटे के भीतर चार सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Thu, 26 Feb 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four people died in four road accidents within 24 hours
शो​भित तिवारी, फाइल फोटो ।संवाद
आजमगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर हुए चार सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कहीं बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई तो कहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से जान चली गई। दो थानों की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो एक थाने की पुलिस ने परिजनों की मांग पर पंचनामा भरकर शव को उन्हें सौंप दिया। पवई : थानाध्यक्ष गोपालजी ने बताया कि शोभित तिवारी अपने दोस्त गुलाब राजभर के साथ बुधवार की दोपहर 12 बजे बाइक से बुआ के घर पहाड़पुर से लौट रहा था। वह भरचकिया गांव स्थित कोल्ड स्टोर के पास पहुंचा था कि बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठे कछरा निवासी शोभित तिवारी (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा गुलाब राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। सिधारी थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बिंद्रा बाजार थाना गंभीरपुर ग्राम कोहडरौरा निवासी सूरज यादव (26) आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में चिकित्साकर्मी था। मंगलवार की रात वह मुहम्मदाबाद गोहना से मरीज छोड़कर एंबुलेंस से वापस आ रहा था। शाहगढ़ के पास ट्रक को पास करते समय एंबुलेंस गन्ना लदे ट्रैक्टर से भिड़ गई। इसमें सूरज यादव व अज्ञात चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से किसी निजी चिकित्सालय ले जाया गया। यहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरे घायल का इलाज अभी चल रहा है। मृतक दो भाइयों में छोटा था, अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बलरामपुर : कंधरापुर थाना प्रभारी अनुराग ने बताया कि बरजी गांव निवासी मजदूर राजकुमार (40) मंगलवार की दोपहर एक बजे मोतीगंज से साइकिल से घर जा रहा था। पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिया के नीचे उनका शव देखा और परिजनों को सूचना दी। राजकुमार एक पुत्र और तीन पुत्रियों का पिता था। परिवार का एकमात्र कमाने वाले सदस्य था। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।

शोभित तिवारी, फाइल फोटो ।संवाद

शोभित तिवारी, फाइल फोटो ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed