फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four miscreants arrested in encounter with police

पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested in encounter with police
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से दो बाइक और तमंचा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि चारों बदमाश बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी और निजामाबाद थाना के दादोपुर में हुई बाइक चोरी में पुलिस को इनकी तलाश थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष रौनापार कौशल कुमार पाठक केवटहिया गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी दो बाइक से चार बदमाशों के आने की सूचना मुखबिर से मिली। इसी दौरान दो बाइक पर चार बदमाश आते हुये दिखाई दिये। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गये बदमाशों में नीतीश सिंह पुत्र श्याम नारायण सिंह निवासी देवखरी थाना कंधरापुर, शुभम उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय निवासी जोधी का पूरा बिलरिया की चुंगी थाना कोतवाली आजमगढ़, शिवम पांडेय पुत्र विंध्याचल पांडेय निवासी रसूलपुर नंदलाल थाना रौनापार, अनूप सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह निवासी पड़री परानपुर थाना बिलरियागंज का निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों की तलाशी के दौरान उनके पास से दो कट्टा, दो कारतूस, दो खोखा और चोरी की दो बाइक बरामद की। सभी का संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार चारों बदमाश इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं।
पुलिस ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी औरंगजेब ने उसकी बाइक चोरी की शिकायत 27 अगस्त को दर्ज कराई थी। बताया कि 27 को रात करीब दस बजे वह सिकंदरपुर से करमैनी आ रहा था। रास्ते में बाइक खड़ी कर वह शौच करने चला गया। तभी उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं गुड़्डू राम निवासी दादोपुर थाना निजामाबाद ने निजामबाद थाने में 18 जुलाई को बाइक चोरी का केस दर्ज कराया। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश में थी।

सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस चेकिंग अभियान चलाए हुए है। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुठभेड़ में चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed