आजमगढ़ः सड़क हादसों में बालक सहित चार की जान गई, दो अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में सोमवार को कप्तानगंज बाजार, जयरामपुर गांव के पास निजामाबाद थाने के कैथौली और मुबारकपुर थाने के बलिया कल्याणपुर मोड़ पर हुए सड़क हादसों में बालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा। त्यौहार के समय हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
निजामाबाद संवाददाता के मुताबिक निजामाबाद थाने के कैथौली गांव निवासी विपुल चार वर्षीय पुत्र जितेंद्र सोमवार की शाम दरवाज के बाहर खेल रहा था। तभी उधर से मिट्टी लादकर गुजर रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से विपुल की मौत हो गई। घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर ट्रक चालक को दौड़ाए, लेकिन वह फरार हो गया।
सीओ सदर कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। विपुल तीन भाईयों में छोटा था। मुबारकपुर संवाददाता के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव निवासी 25 वर्षीय सुलायम यादव पुत्र रामदरश सोमवार की शाम को अपने फूफेरे भाई रौनापार थाने के भदौरा गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र यादव के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था।
मुबारकपुर थाने के बनकट बाजार के पास बलिया कल्याणपुर मोड़ पर अनियंत्रित मारुती कार की टक्कर से सुलायम की मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य हादसे में कप्तानगंज बाजार की रहने वाली 70 वर्षीय श्यामदेई पत्नी महाबली निषाद सोमवार की सड़क हादसे में सुबह मौत हो गई।
सुबह वह दरवाजे के बाहर खड़ी थी इसी उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक की टक्कर से श्यामदेई गंभीर रुप से घायल हो गई। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसने दम तोड़ दिया। वहीं मुबारकपुर थाने के जमीन पाही गांव निवासी 26 वर्षीय हरिश कुमार पुत्र स्व. जगरुका, सोमवार को अपने गांव के 26 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्रीराम के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था।
वह जैसे ही सिधारी थाने के जयरामपुर गांव के पास पहुंचे कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल हो गए। इस दौरान हरिश की मौत हो गई। जबकि प्रदीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। हरिश कुमार दो बहनों का इकलौता भाई था। वह बीटीसी की पढ़ाई कर रहा था