{"_id":"619fcfed04ba660ebd41e207","slug":"four-including-social-welfare-development-officer-and-district-probation-officer-fell-on-irregularities-azamgarh-news-vns624532361","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता मिलने पर समाज कल्याण विकास अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत चार पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता मिलने पर समाज कल्याण विकास अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत चार पर गिरी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विभागों में उदासीनता की पराकाष्ठा का इससे बड़ा कोई प्रमाण नहीं हो सकता है। जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी व उनके कार्यालय में तैनात बाबू ने जनता प्राथमिक विकास बासथान जमीलपुर महराजगंज में फर्जी तरीके से अपने ही बहू का शिक्षक के पद पर नियुक्ति कर दिया। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव व उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ओमकारनाथ यादव ने मिली-भगत कर बीएल यादव ने अपने भतीजे का कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कर लिया। वहीं उप परिवीक्षा अधिकारी ने अपने गांव के एक युवक की भी नियुक्ति की गई है। शिकायत मिलने पर हुई जांच में मामला सामने आ गया। वहीं प्रोबेशन अधिकारी द्वारा ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष’ योजना के तहत वितरण में अनियमितता पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी की जांच के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी है।
भाजपा के एक जनप्रतिनिधि ने समाज कल्याण विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर दबाव बनाकर जनता प्राथमिक विद्यालय बासथान जमीलपुर महराजगंज में फर्जी तरीके से नियुक्ति कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी व बाबू रमेश द्वारा विद्यालय पर दबाव बनाकर अपने बहू अनीता कुमार का एक साल पूर्व नियुक्ति करा दिया गया था। साथ ही उनक एरियर के रूप में 864447 रुपये का भुगतान करा लिया गया। वहीं 350 छात्रों के लिए उपलब्ध संसाधन व क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन दिखाकर नियुक्ति की गई। रमाकांत मिश्र सदस्य प्रदेश परिषद भाजपा की शिकायत मिलने पर जब मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने जांच शुरू की तो जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह द्वारा सभी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। वहीं कई फर्जी अभिलेख भी मिले है। इसी प्रकार जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव जो बिहार के बक्शर के जवही दियर के रहने वाले हैं, उनके गांव के ही राम जी ने शिकायत दर्ज कराई की उन्होंने गलत तरीके से अपने भाई के पुत्र विकास कुमार का अपने ही कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति कर ली गई है। मामला संज्ञान में आते ही इसकी भी जांच सीडीओ ने की। जांच में सामने आया कि उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ओमकार नाथ यादव व जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने सात संविदा कर्मचारियों की गलत तरीके से नियुक्ति की गई है। बीएल यादव ने अपने भतीजे की नियुक्ति की गई। वहीं उप परिवीक्षा अधिकारी ओमकारनाथ द्वारा भी गांव के ही एक युवक की नियुक्ति कर वाहन चलवाते थे। मामले की जांच में दोष सिद्घ होने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेज दी है।