फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four gumtis of the same family burnt, loss worth seven lakhs

Azamgarh News: एक ही परिवार की चार गुमटियां जलीं, सात लाख का नुकसान

Fri, 10 May 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four gumtis of the same family burnt, loss worth seven lakhs
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार चौराहे पर एक ही परिवार की चार गुमटियों में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में चारों गुमटियां जलकर खाक हो गई। पीड़ितों के अनुसार आग लगने की इस घटना में लगभग सात लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अज्ञात पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

खरिहानी गांव निवासी मो. सत्तार, मो. निसार, मो. अइनुल व आबिद गांव के बाजार के मुख्य चौक पर पुलिस बूथ के सामने गुमटी में दुकान खोल रखे थे। जिसमें रेडिमेड, जूता-चप्पल आदि सामानों की बिक्री की जाती थी। इसी चारों गुमटी से चारों परिवारों की रोजीरोटी चलती थी। कुछ दिन पूर्व ही सत्तार व निसार ने एक-एक लाख रुपये का ऋण लेकर अपनी दुकान में सामान भरा था। रोज की भांति बुधवार की देर शाम चारों गुमटी को बंद कर घर चले गए। सुबह छह बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनकी गुमटी में आग लगी है। चारों भाग कर मौके पर पहुंचे तो गुमटियां जल रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जल कर राख हो चुका था।
विज्ञापन

भोर में तीन बजे तक पिकेट पर पुलिस की मौजूदगी थी और उसके बाद ही यह घटना हुई है। पीड़ितों के अनुसार कुल सात लाख का सामान जल कर राख हो गया। जानकारी पर पहुंचे लेखपाल विपिन पांडेय ने नुकसान का आकलन भी किया। वहीं पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed