फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four days left for flight to start, booking not started yet

Azamgarh News: उड़ान शुरू होने में चार दिन शेष, अभी नहीं शुरू हो सकी बुकिंग

Thu, 07 Mar 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four days left for flight to start, booking not started yet
जनपद के मंदुरी एयरपोर्ट से 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उड़ान शुरू करने के लिए एयरपोर्ट का लोकार्पण कर रहे हैं। इसके बाद यहां से उड़ान शुरू हो जाएगी। लेकिन अभी तक यहां से टिकट की बुकिंग शुरू नहीं हो सकी है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर कहना है कि बुकिंग का कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सपा शासन काल में बनी मंदुरी हवाई पट्टी को प्रदेश सरकार ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत विस्तारीकरण करके इसे हवाई अड्डा बनाया गया। इसके बाद सरकार ने इसका विस्तार कर इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का निर्णय लिया। सर्वे का कार्य शुरू होते ही किसानों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। आज भी किसान खिरिया बाग में लगातार धरना दे रहे हैं। 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र इसका लोकार्पण करने जनपद पहुंच रहे हैं। उनके लोकार्पण के साथ ही यहां से उड़ान शुरू हो जाएगी। फ्लाई विग कंपनी को यहां से विमान उड़ाने की अनुमति प्रदान की गई है। मंदुरी एयरपोर्ट से हफ्ते में दो दिन ही दो शिफ्टों में उड़ान होगी। वहीं उड़ान शुरू होने में चार दिन ही शेष हैं लेकिन अभी तक टिकटों की बुकिंग का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट डायरेक्टर मुकेश यादव ने कहा कि 10 मार्च से मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगी। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अभी टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। एक दो दिन में इसके शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed