फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four accused arrested in assault case

मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in assault case
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध सुधारक गांव में सोमवार को सुबह पोखरी की खुदाई के विवाद में हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कुल नौ लोग नामजद किए गए है। वहीं गोली लगने से एक व छर्रा लगने से चार लोग घायल हैं।
विज्ञापन

पटवध सुधाकर गांव में सोमवार को मनरेगा के तहत पोखरी की खोदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान दो पक्षों में कहासुनी होने लगी और विवाद बढ़ने पर मारपीट के बाद एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। मारपीट की इस घटना में गोली लगने से रवींद्र राय व छर्रा लगने से राजेंद्र राय, कुमारी खुशी, वैभव राय व कालिंदी पत्नी रवींद्र राय घायल हो गए। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमें दिपांश राय, अर्पित राय, अंकित राय, आयुष राय, अरविंद राय, प्रवीण राय, राजेश राय, प्रशांत राय व केदार राय को नामजद किया गया। एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में से अंकित राय, अरविंद राय, प्रवीण राय व केदार राय को पटवध हाइडिल के पास स्थित मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। अभी इस मामले में पांच नामजद आरोपी फरार चल रहे है। उन्होंने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed