फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former students are the true identity of the institute: Principal

पुरातन छात्राएं संस्थान की वास्तविक पहचान : प्राचार्य

Wed, 10 Jun 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Former students are the true identity of the institute: Principal
अहरौला के राजकीय महिला महाविद्यालय समदी में पुरातन छात्रा परिषद के सदस्य व प्राध्यापक। संवाद - फोटो : 1
अहरौला। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी में सोमवार को पुरातन छात्रा परिषद की बैठक एवं मिलन समारोह प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। प्राचार्य ने पुरातन छात्रा परिषद की भूमिका पर प्रकाश डाला। पुरातन छात्राओं ने विचार दिए। विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय को और अधिक सुदृढ़ करने का सुझाव दिया। प्राचार्य ने कहा कि यह संगठन सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत है और इसका उद्देश्य पूर्व छात्राओं को संस्थान की अकादमिक प्रगति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पुरातन छात्राएं किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं, उनकी सफलता से ही संस्थान की गरिमा बढ़ती है। पूर्व छात्राओं ने अपने शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक अनुभव साझा किए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा एकता मौर्या ने कहा कि महाविद्यालय से मिली शिक्षा उनके उच्च अध्ययन में अत्यंत सहायक रही है। बीएचयू से परा स्नातक कर रही परिषद की उपाध्यक्ष रुपाली पाठक ने बताया कि इस संस्थान ने उनके व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गोरखपुर विश्वविद्यालय की विधि छात्रा शिवांगी मिश्रा ने सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया। नेट परीक्षा उत्तीर्ण रागिनी चौबे ने महाविद्यालय को ग्रामीण क्षेत्र का गौरव बताते हुए अकादमिक वातावरण की सराहना की। संचालन डॉ. जमालुद्दीन अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्राणनाथ सिंह यादव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. कंचन यादव सहित कई प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed