आजमगढ़: पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड में अब 11 को आएगा फैसला, कासगंज जेल भेजा गया कुख्यात कुंटू
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की वर्ष 2013 में जीयनपुर कस्बे में घर के पास हत्या कर दी गई थी। कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद सात अप्रैल को फैसला आने की संभावना थी। कोर्ट ने गुरुवार को निर्णय सुरक्षित करते हुए फैसले की तिथि 11 अप्रैल निश्चित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में फैसला अब 11 अप्रैल को आएगा। न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी करते हुए फैसले की तिथि 11 अप्रैल निर्धारित कर दी है। इस हत्याकांड में ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत 12 आरोपी शामिल हैं। गैंगस्टर के एक अन्य मामले में फैसला अब 12 मई को आएगा। कुंटू सिंह आजमगढ़ से कासगंज जेल भेज दिया गया।
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की वर्ष 2013 में जीयनपुर कस्बे में घर के पास हत्या कर दी गई थी। मामले में बड़े भाई संतोष सिंह टीपू ने कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के साथ 12 आरोपियों को नामजद किया था। पुलिस व सीबीआई ने विवेचना पूरी कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
सरकारी वकील विनय मिश्रा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर छह रामानंद की अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद सात अप्रैल को फैसला आने की संभावना थी। इसके लिए कांसगंज जेल से आए ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को तीन दिन के लिए आजमगढ़ जेल में ही रोक लिया गया था। गुरुवार को को कुंटू आजमगढ़ जेल से पेशी पर न्यायालय पहुंचा।
वहां सीपू हत्याकांड में निर्णय सुरक्षित करते हुए फैसले की तिथि 11 अप्रैल निश्चित की गई। सरकारी वकील ने बताया कि इस मामले में कुंटू के अलावा संग्राम सिंह, रिजवान, राजेंद्र यादव, शिव प्रकाश यादव, मृत्युंजय सिंह, अरविंद कश्यप, विजय यादव, अभिषेक सिंह, दुर्ग विजय सिंह, कन्हैया उर्फ गिरधारी व एक अन्य शामिल है। कन्हैया की मौत हो चुकी है।