फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former Chief Minister Karpoori Thakur remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर

Mon, 25 Jan 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Karpoori Thakur remembered on Jayanti
जहानागंज के बुद्ध मंदिर कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर रविवार को जनपद में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय नाई महासभा ने कुंवर सिंह उद्यान में समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष नंदलाल शर्मा की अध्यक्ष में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने शोषित और पीड़ितों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन सादगी प्रतीक है। जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के लालडिग्गी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एलबी शर्मा, मुख्य अतिथि जयजय राम प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष एलबी शर्मा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सपा कार्यालय में में पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी व सादगी की प्रतिमूर्ति थे। किसानों और गरीबों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भी विचार व्यक्त किए। लोजपा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यालय पर शिवमोहन शिल्पकार, अतरौलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय में विधायक डा. संग्राम यादव, पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव, अहरौला के भकुही गांव, जहानागंज के गौतम बुद्ध पार्क में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed