{"_id":"5e4e93b38ebc3ef2922de95e","slug":"former-block-pramukh-manoj-singh-arrested-in-dehradun-azamgarh-news-vns5117941122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिरक्षा से फरार मार्टीनगंज का पूर्व ब्लॉक प्रमुख देहरादून में हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिरक्षा से फरार मार्टीनगंज का पूर्व ब्लॉक प्रमुख देहरादून में हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से 10 फरवरी को दीदारगंज थाने के आमगांव से फरार हुआ मार्टीनगंज ब्लाक का पूर्व प्रमुख मनोज सिंह गुरुवार को उत्तराखंड के देहरादून में गिरफ्तार कर लिया गया। वह वाराणसी कोर्ट में चल रहे धोखाधड़ी के एक मामले में पेशी पर आया हुआ था। मनोज की गिरफ्तारी के बाद दीदारगंज थाने की पुलिस उससे पूछताछ के लिए आजमगढ़ लाएगी। वारंट के लिए अगले कार्य दिवस पर दीदारगंज थाने की पुलिस कोर्ट में अर्जी देगी।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी ठाकुर मनोज सिंह मार्टीनगंज ब्लाक का पूर्व प्रमुख है। उसके विरुद्ध आजमगढ़, वाराणसी, मुंबई सहित अन्य कई थानों में धोखाधड़ी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वाराणसी जिले के शिवपुर गांव निवासी संजय पांडेय द्वारा साल 2015 में ठाकुर मनोज के विरुद्ध रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठने की रिपोर्ट दर्ज है। इस मामले की अदालत में सुनवाई चल रही। 10 फरवरी को पूर्व प्रमुख मुंबई पुलिस की अभिरक्षा में वाराणसी कोर्ट में पेश हुआ। अदालत की सुनवाई पूरी होने के बाद वह पुलिसवालों के साथ अपने गांव दीदारगंज थाने के आमगांव चला आया। यहां पुलिसवालों को चकमा देकर फरार हो गया। दूसरे दिन 11 फरवरी को इसकी जानकारी हुुई। इस मामले में मुंबई पुलिस के तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में इनकी जमानत होने पर सभी मुंबई चले गए। उधर एसपी आजमगढ़ की तरफ से मनोज पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। गुरुवार को मनोज सिंह उत्तराखंड प्रदेश के देहरादून की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मनोज को पूछताछ के लिए आजमगढ़ लाया जाएगा। एसओ दीदारगंज धर्मेंद्र सिंह द्वारा दालत में वारंट बी के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।