{"_id":"ae61e81746cf70e0ed810b466d5328db","slug":"form-filling-pramuki-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुखी का पर्चा न भरने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुखी का पर्चा न भरने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनापार थाने के हरैया ब्लाॅक प्रमुख पद के प्रत्याशी को चुनाव के लिए पर्चा न भरने की धमकी दी गई है। मंगलवार को पीड़ित महिला प्रत्याशी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
इस दौरान थाने के बाहर प्रत्याशी के समर्थकों ने सांकेतिक जाम भी लगाया। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के अजगरा मगरवी गांव निवासी प्रमिला देवी ने भी पति का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
ब्लाक प्रमुख पद के लिए मसूरियापुर गांव निवासी दुलारी देवी पत्नी रामसिंगार राम दावेदार हैं। दुलारी देवी का आरोप है कि क्षेत्र का रहने वाला एक जिला पंचायत सदस्य सोमवार की रात 10 बजे समर्थकों के साथ उसके घर पहुंचा और प्रमुखी का पर्चा न भरने की धमकी दी।
विज्ञापन
समर्थकों के थाने के सामने जमा हो जाने से करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। समर्थकों ने पुलिस को चेताया कि यदि बीडीसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
एसओ रौनापार अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के अजगरा मगरवी गांव निवासी प्रमिला देवी ने पत्नी देवनरायन को कुछ लोगों पर उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
प्रमिला के अनुसार उसके पति गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। सोमवार की शाम कुछ लोग मुंह बांधे उसके घर पहुंचे और पति देवनरायन को जबरन गाड़ी में बैठाकर लेकर चले गए।
एसओ रौनापार ने बताया कि प्रमिला की शिकायत पर देवनरायन से संपर्क किया गया तो उसने खुद को सुरक्षित बताया।