{"_id":"6a7386b8df517bfa1b0d4847","slug":"forget-about-the-500-meter-radius-intoxicating-substances-are-being-sold-in-shops-right-next-to-school-boundary-walls-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-154868-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 500 मीटर तो दूर स्कूलों की बाउंड्री से सटी दुकानों में बिक रहा नशीला सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 500 मीटर तो दूर स्कूलों की बाउंड्री से सटी दुकानों में बिक रहा नशीला सामान
विज्ञापन
एसकेपी इंटर कॉलेज के गेट पर बिक रहा गुटखा। संवाद
स्कूलों और कॉलेजों के आसपास तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए शासन की ओर से इस वर्ष दो बार आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
500 मीटर की दूरी तो छोड़िए, जिले में कई विद्यालयों की बाउंड्री से सटी दुकानों पर खुलेआम गुटखा, तंबाकू, सिगरेट और अन्य नशीले उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इससे स्कूली बच्चों के नशे की चपेट में आने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकांश सरकारी और निजी विद्यालयों के आसपास यह नियम सिर्फ कागजों तक सीमित दिखाई देता है।
विज्ञापन
पड़ताल में सामने आया कि स्कूलों के बाहर टॉफी और खाद्य सामग्री की दुकानों पर बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला और गुटखा भी खुलेआम बेचा जा रहा है। स्थिति यह भी है कि जिन विद्यालयों के बाहर तंबाकू निषेध संबंधी चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए, वहां अधिकांश स्थानों पर ऐसे बोर्ड भी नहीं लगे हैं। शहर के कई स्कूलों में मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर आसपास तक नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानें संचालित हो रही हैं।
00
नशे की लत से बढ़ रहा गंभीर बीमारियों का खतरा
आजमगढ़। कम उम्र में बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से बच्चों में निकोटीन की लत तेजी से विकसित होती है। लंबे समय तक सेवन करने पर कैंसर, टीबी, हृदय एवं श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। समय रहते इस पर प्रभावी रोक नहीं लगी, तो आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
00
जागरूकता अभियान की भी जरूरत
आजमगढ़। जिले में विभिन्न सामाजिक संगठन सक्रिय होने के बावजूद स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं दिखाई देते। अभिभावकों और शिक्षकों का कहना है कि प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है, ताकि बच्चों को नशे की लत से बचाया जा सके।
00
इन स्थानों पर बिक रहा नशे का कारोबार
एसकेपी इंटर कॉलेज की बाउंड्री के बगल में गुटखा बेचा जा रहा है।
शिब्ली इंटर कॉलेज के गेट के सामने गुटखा बिक रहा है।
एसकेपी इंटर कॉलेज के गेट पर गुटखा बिक रहा है।
शिब्ली पीजी कॉलेज के सामने गुटखा बिक रहा है।
अतरौलिया स्थित कंपोजिट विद्यालय लोहरा थिरईपट्टी की बाउंड्री से सटी दुकानों पर खुलेआम गुटखा बेचा जा रहा है।
निजामाबाद के मंडी मार्ग स्थित राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 200 मीटर के अंदर फराहाबाद मोड़ पर शराब और गुटखे का कारोबार चल रहा है।
00
विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय के आसपास नशीला सामान बिक रहा हो तो इसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक या प्रबंधक संबंधित थाने में दर्ज कराएं। इस पर कार्रवाई होगी। यदि नहीं होती है, तो हमारे यहां शिकायत करें। हम जिलास्तर पर उच्चाधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई कराएंगे। -अजय कुमार, डीआईओएस, आजमगढ़