फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   For 20 years, Iftikhar has upheld a brotherly bond with the sisters of the martyred Ramesh.

Azamgarh News: 20 साल से इफ्तेखार निभा रहे बलिदानी रमेश की बहनों से भाई का रिश्ता

Sat, 29 Aug 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
For 20 years, Iftikhar has upheld a brotherly bond with the sisters of the martyred Ramesh.
शहीद रमेश यादव की बहन शशिकला से राखी बंधवाते इफ्तेखार आजमी। संवाद
कारगिल युद्ध में बलिदान हुए नत्थूपुर गांव निवासी रमेश यादव की बहनों के लिए रक्षाबंधन का अब भी भाई के स्नेह का अहसास कराता है। बलिदानी की बहनों शशिकला और चंद्रकला से पिछले 20 वर्षों से अजमतगढ़ निवासी समाजसेवी इफ्तेखार आजमी राखी बंधवाकर भाई का फर्ज निभा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रक्षाबंधन पर इफ्तेखार आजमी बलिदान रमेश यादव के घर पहुंचे और उनकी बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों को अपना मानकर हर साल इस परंपरा को निभाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर भी वह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बलिदान की बहनों के घर खिचड़ी लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में रमेश यादव बलिदान हो गए थे। इकलौते बेटे की शहादत से पिता सीताराम यादव के सपने टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह वर्ष पूर्व उनका भी निधन हो गया। भाई और पिता के चले जाने के बाद बहनों को हर त्योहार पर भाई की कमी खलती थी। इसकी जानकारी नवोदय विद्यालय में वार्डन पद पर कार्यरत इफ्तेखार आजमी को हुई तो उन्होंने भाई की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

इफ्तेखार का कहना है कि रमेश की जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन उनकी बहनों को भाई का स्नेह और अपनापन देने की कोशिश हमेशा जारी रहेगी। उनकी यह पहल मजहब से ऊपर उठकर भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed