{"_id":"622cda79ffd4fa641e78057a","slug":"food-safety-department-team-took-six-samples-azamgarh-news-vns6429411121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए छह नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए छह नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर मिलावट का बाजार गर्म हो जाता है। इसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने शनिवार को सरायमीर बाजार में दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थ के छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम नगर पंचायत सरायमीर और क्षेत्र के अन्य बाजारों से मीठा, बेसन, खोया, सब्जी मसाला सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूने को लेकर जांच के लिए संग्रहित कर क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम की सूचना मिलते ही कस्बे में किराना व मिठाई की दुकानों का सटर धड़ाधड़ बंद हो गए। टीम ने नगर पंचायत सरायमीर में पहुंचकर बरनवाल एजेंसी से बेसन, रिफाइंड आयल, नूरी दूध डेयरी फूलपुर से खोया, एक वैन से सब्जी मसाला, शुभम गुप्ता स्वीट हाउस तहबरपुर से खोवा, बर्फी श्याम स्वीट हाउस किशुनदासपुर की दुकान से गुलाब जामुन, मौर्य स्वीट हाउस किशुनदासपुर से छेने की मिठाई का नमूना लिया गया। जांच टीम में हरेंद्र कुमार, अंकित सिंह, आरके शुक्ला आदि शामिल रहे।