फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Food department team raided

खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा

Sat, 01 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Food department team raided
आजमगढ़। नवरात्र एवं दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। नमूने जुटाकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिये। कई जगहों पर जांच से घबराकर दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ सिविल लाइन बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच की। संदेह के आधार पर जांच के लिए नमूने लिए। इसके बाद टीम दल गोपालपुर मेंहनगर पहुंची। विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिये। टीम ने सिंहपुर से मखाना तथा इटौरा से मूंगफली का दाना एवं सेंधा नमक सहित कुल 10 नमूने लिय।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर ही लगभग पांच किग्रा खराब खोया को नष्ट कराया तथा दुकानदार को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में सफाई एवं गुणवत्ता वाले ही खाद्य पदार्थ रखें। सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ ने बताया कि कार्रवाई अनवरत जारी रहेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचन्द्र यादव, अमरनाथ, प्रेमचंद, अंकित कुमार सिंह, राकेश कुमार शुक्ला एवं संजय कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed