{"_id":"6a1b282fb5c808cd9a008cdf","slug":"focus-will-remain-on-research-and-better-treatment-dr-vasudev-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-151086-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसर्च और बेहतर इलाज पर रहेगा फोकस : डॉ. वासुदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसर्च और बेहतर इलाज पर रहेगा फोकस : डॉ. वासुदेव
विज्ञापन
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में डॉ. वासुदेव सिंह ने प्राचार्य पद का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने चिकित्सा शिक्षा, शोध और मरीजों के बेहतर उपचार को अपनी प्राथमिकता बताया। डॉ. वासुदेव सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज में फिजियोलॉजी विभाग में आचार्य (प्रोफेसर) के पद पर कार्यरत हैं। मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें 12 वर्षों का अनुभव है।
इसके साथ ही वे नीट यूजी और पीजी के स्टेट कोऑर्डिनेटर के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बी.के. राव से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कॉलेज में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने और रिसर्च का बेहतर माहौल तैयार करने की प्रतिबद्धता जताई।
उनका कहना है कि इससे संस्थान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उन्हें बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। संवाद