फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Floods rose Duswarian

बाढ़ से बढ़ीं दुश्वारियां

Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Floods rose Duswarian
बाढ़
घाघरा के जलस्तर में शुक्रवार को भी वृद्धि जारी रहा है। 24 घंटों में नदी के जलस्तर में बदरहुंआ नाले पर चार और डिघिया नाले पर छह सेमी की बढ़ोतरी हुई। 
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने से देवरांचल के 25 गांवों की लगभग 75 हजार की आबादी प्रभावित है। गुरुवार की शाम चार बजे घाघरा का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर 71.76 मीटर और डिघिया नाले पर 70.81 मीटर था जो शुक्रवार की शाम चार बजे बदरहुंआ नाले पर 71.80 और डिघिया नाले पर 70.87 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों के सामने समस्याएं खड़ी हो गई हैं। प्रशासन ने क्षेत्र में सात नावों का संचालन शुरू किया है लेकिन आबादी को देखते हुए यह नावें कम पड़ रही है। क्षेत्र के 15 गांवों पर चढ़ा बाढ़ पानी और ज्यादा हो गया है। जिसके कारण ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को हुई झमाझम बारिश उमस से राहत
मौसम का मिजाज बदलने के बाद शुक्रवार की शाम मुसलाधार बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया। कई दिनों बाद अच्छी बारिश और हवा चलने से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं नगर की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।


इधर कई दिनों से उमस काफी बढ़ गई थी। शुक्रवार की शाम पौने पांच बजे लोगों की इच्छा पूरी हुई। बिजली की गरज के साथ झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी। वहीं शहर के विभिन्न मुहल्लों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्षा से जहां बच्चों की मौज रही, वहीं दूसरी ओर नालियों की सफाई की कलई भी खुल गई। इसकी वजह से इन मार्गों पर कीचड़ ही कीचड़ है। शहर के एलवल, रैदोपुर, चौक, सब्जी मंडी, मातबरगंज आदि स्थानों पर नालियों के जाम होने से जल भराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed