फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flood water filled in 80 villages, problem increased

80 गांवों में भर गया बाढ़ का पानी, बढ़ी लोगों की समस्या

Mon, 03 Aug 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled in 80 villages, problem increased
लाटघाट। घाघरा ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। सगड़ी तहसील के 80 राजस्व गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। महुला गढ़वल बांध से गोला घाट गोरखपुर तक सिर्फ पेड़ और घर ही दिखाई दे रहे हैं। लोग गांवों में कैद होकर रह गए हैं। प्रशासन की सारी तैयारी नाकाफी साबित हो रही हैं। बच्चों को दूध तक नहीं मिल रहा है। लकड़ी गीली होने के कारण लोग भोजन तक नहीं बना पा रहा हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहसील के 80 राजस्व गाव में बाढ़ का पानी भर गया है। एडीएम ने बताया कि सगड़ी तहसील के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में 100 से ऊपर नाव राहत व बचाव कार्य के लिए लगाया गया है। नावों से बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। बाढ़ को देखते हुए दस बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। ग्रामीण तटबंध और प्राथमिक विद्यालयों में शरण ले रहे हैं। इस बाढ़ से महराजगंज और हरैया ब्लाक के कुल 103 गांव प्रभावित हैं। इसमें 23 नाचिरागी गांव शामिल हैं। बंधे से लेकर नदी तक पानी ही पानी है। बंधा और गोरखपुर जनपद के गोला, बेलघाट उरूआ के बीच केवल पानी है। गांव में अब भी पशुओं को बाहर निकालने में नाव की समस्या बनी हुई है। लोगों को भोजन, स्वच्छ पानी, शौच, चारा, दवा, बच्चों के लिए दूध, रोशनी के लिए किरोसिन आदि की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे दूध न मिलने से बिलबिला रहे हैं। लकड़ियां गीली होने के कारण लोग भोजन नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से लंच का वितरण किया जा रहा है। बावजूद इसके प्रशासन की तैयारियां नाकाफी ही साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed