फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flood checkpoints by deploying staff by June 15: DM

15 जून तक कर्मचारियों को तैनात कर सक्रिय करें बाढ़ चौकियांः डीएम

Sat, 13 Jun 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Flood checkpoints by deploying staff by June 15: DM
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त एसडीएम और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं के संग बैठक हुई। जिसमें आगामी बरसात के मौसम में बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए तैयारियां करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों की बाढ़ चौकियों पर 15 जून तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दें। राहत शिविरों को भी चिह्नित कर लें। राहत शिविर के समीप ही पशुओं के लिए शिविर का चिन्हांकन कर लें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि वह मानसून आने से पहले भूसे और चारे की व्यवस्था कर लें, जिससे कि बाढ़ आने पर बाढ़ ग्रस्त एरिया में पशुओं के चारे की समस्या न खड़ी होने पाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि सगड़ी तहसील क्षेत्र में 20 बाढ़ चौकियां, 16 राहत शिविर तथा सदर तहसील मेें दो बाढ़ चौैकियां और दो राहत शिविर बनाए गए हैं। डीएम ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिया कि जो भी नावें उपलब्ध हैं उनको ठीक करा लें और उनकी सूची भी अपने पास रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीआरओ हरीशंकर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed