फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   flood

घटने के बाद फिर बढ़ने लगी घाघरा

Sun, 23 Aug 2020 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
flood
सगड़ी के खास राजा बांका में नाव से सफर करते बाढ़ प्रभावित लोग। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस घटाव और बढ़ाव के बीच घाघरा ने कटान तेज कर दी है। 24 घंटे में नदी ने 500 मीटर जमीन और एक दर्जन घरों को अपने आगोश में ले लिया। शनिवार की शाम बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 72.54 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार की शाम को एक सेमी बढ़कर 72.55 मीटर पर पहुंच गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 87 सेमी अधिक है। वहीं डिघिया नाले पर शनिवार की शाम जलस्तर 71.68 मीटर था जो रविवार को तीन सेमी बढ़कर 71.71 मीटर पर पहुंच गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 131 सेमी अधिक है। सगड़ी तहसील की ग्राम पंचायत देवारा खास राजा के अचल नगर गाजीपुर में कटान तेज हो रही है। देवारा खास राजा गांव की 24 घंटे में 500 मीटर जमीन और एक दर्जन घर घाघरा में समा गए। कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत है लेकिन प्रशासन की ओर से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। सगड़ी के देवारा खास राजा, चक्की, बांका, बुढनपट्टी ,सोनौरा, साहडीह, अभनपट्टी, मानिकपुर, आराजी अजगरा मगरवी, अजगरा मगरवी, देवारा इस्माइलपुर, रोशनगंज, हैदराबाद, कूड़ही, सहदेवगंज, चिकनिहवा, उल्टहवा, मलहपुरवा आदि गांवों में कटान हो रही है। सगड़ी तहसील के 80 गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। गांवों में पानी भरा होने के बाद भी प्रशासन कोई उपाय नहीं कर रहा। जिससे ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। 80 गांव की लगभग 133 हजार की आबादी प्रभावित है। प्रशासन सिर्फ राशन किट वितरण कर इति श्री कर रहा है। दूसरी ओर ग्रामीण दाने-दाने को मोहताज हैं। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कटान की सूचना मिली है। राजस्वकर्मियों को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। 300 से अधिक नाव चलाई जा रही है। 1500 लगभग बाढ़ राहत किट पैकेट, ढाई सौ से अधिक पॉलिथीन ,किरासन का तेल आदि आपदा प्रभावित को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed