फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five youths including two old men injured in five road accidents

Azamgarh News: पांच सड़क हादसों में दो वृद्ध समेत पांच युवक घायल

Sun, 17 Dec 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Five youths including two old men injured in five road accidents
चार थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुए कुल पांच सड़क हादसों में दो वृद्ध समेत पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी सोनू निषाद (20) पुत्र कैलाश व कपिल (25) पुत्र संतु शनिवार की शाम पांच बजे तहबरपुर से बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह किशुनदासपुर पहुंचे ही थे कि पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। कंधरापुर थाना क्षेत्र के अखईपुर गांव निवासी राजू यादव (40) पुत्र स्व रघुपति यादव शनिवार की रात आठ बजे घर से खाना खाकर पैदल दूसरे मकान पर सोने जा रहे थे। रोड पर पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। बलरामपुर गांव निवासी रामवती देवी (80) पत्नी जमुना प्रसाद यादव रविवार की सुबह पांच बजे टहलने के लिए जा रही थीं। हाफिजपुर पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पवई थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह गांव निवासी सुजीलाल (60) पुत्र लोटन शनिवार की सुबह 11 बजे सुम्हाडीह गांव के पास रोड पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। वहीं रानी की सराय थाना क्षेत्र के बिशुनपुर केवलापट्टी गांव निवासी गुलशन (25) पुत्र हरिलाल, बृजभान (23) पुत्र हीरा शनिवार की शाम तीन बजे बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही रानी की सरय पहुंचे ही थे, तभी पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed