फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five unauthorized constructions found in ADA secretary's inspection

सचिव के निरीक्षण में मिले पांच अनाधिकृत निर्माण

Fri, 24 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Five unauthorized constructions found in ADA secretary's inspection
आजमगढ़। एडीए सचिव बैजनाथ द्वारा शुक्रवार को सहयोगी कर्मचारियों के साथ अनाधिकृत निर्माणों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पांच लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराते हुए पाया गया। जिसे तत्काल रोकने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि बवाली मोड़ के पास सत्यानुरागी निवास में सत्यानुरागी को निर्माण कराते हुए पाया गया। मानचित्र न मिलने पर कार्य को रोकवाते हुए मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद निर्माण कराने का निर्देेश दिया गया। देवपार में प्रिया गुप्ता पत्नी अमित कुमार गुप्ता द्वारा अनाधिकृत रूप से छत की ढ़लाई करते हुए पाया गया। जिसे रोकवाते हुए कार्य शुरू न करने का निर्देश दिया गया। वहीं देवपार में ही राजेश राय द्वारा कृषि के लिए आरक्षित भूमि पर निर्माण कराते हुए पाया गया जिसे रोकवाते हुए श्रमिकों को हटाया गया। वहीं बगल में ही गजेंद्र सिंह द्वारा भी निर्माण कराया जा रहा था था उसे रोकवाते हुए श्रमिकों को हटाया गया। फैजाबाद रोड स्थित देवखरी में लाल विजय सिंह द्वारा मैरेज हाल बनाने की नियत से निर्माण कराया जा रहा था उसे रोकवाया गया। वहीं मारूति सुजूकी शोरूम के लिएए कराए जा रहे फिनिशिंग कार्य को रोकवाया गया। सचिव ने कहा कि अगर इन लोगों द्वारा दोबारा कार्य शुरू किया जाता है तो सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed