फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five shops raided, 17 kg plastic was found, fined

प्लास्टिक को लेकर जिले में चला अभियान, कई जगह हुई छापेमारी

Wed, 28 Aug 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Five shops raided, 17 kg plastic was found, fined
लालगंज में प्रतिबंधत पालिथिन के लिये दुकान पर छापे मारी करते सीओ अजय यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शासन द्वारा प्लास्टिक और थर्माकोल पर बैन के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस क्रम में बुधवार को लालगंज और मुबारकपुर में स्थानीय अधिकारियों ने दुकानों पर छापेमारी की। लालगंज में तीन और मुबारकपुर में दो दुकानों में छापेमारी में लगभग 17 किलो प्लास्टिक पकड़ी गई। दो दुकानदारों पर दस-दस और तीन दुकानदारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी में संजय जायसवाल पुत्र पलटू गोला बाजार की दुकान से पांच किलोग्राम प्लास्टिक की थैली व थर्माकोल पकड़ा गया। जुर्माना के रूप में दस हजार रुपये वसूले गए। इसी प्रकार चौक स्थित खुशबू इंटरप्राइजेज से पांच किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी गई। इनसे भी दस हजार रुपये वसूले गए। वहीं संदीप पुत्र करमचंद की दुकान से 950 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैली मिली, इन पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। जिसके भी प्रतिष्ठान से प्रतिबंधित प्लास्टिक के साथ थर्माकोल के बर्तन आदि मिलते हैं तो संबंधित पर जुर्माना लगाया जाएगा। टीम में क्षेत्राधिकारी अजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव, लिपिक ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, अनूप कुमार, चंद्रमणी यादव आदि उपस्थित रहे। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार बुधवार को सीओ सदर मुहम्मद अकमल खां के नेतृत्व में नपा अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल सहित पालिका कर्मचारियों की एक टीम नगर दो दूकानों से छह किलो प्लास्टिक पकड़ी गई। दोनों दुकानदारों को पुलिस थाने ले आई। अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल ने बताया कि दुकानदारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। छापेमारी की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ था। सीओ सदर ने कहा कि आगे भी यह छापेमारी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed