फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five named in the case of assault, two unidentified cases

मारपीट के मामले में पांच नामजद, दो अज्ञात पर मुकदमा

Mon, 03 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five named in the case of assault, two unidentified cases
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद गांव में रविवार को मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट के बाद से पुलिस गांव में तैनात है। मामले में पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के पांच नामजद सहित दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

अंजान शहीद गांव निवासी दुर्जन के घर रविवार को धान की कुटाई होनी थी। इसके लिए गांव के ही महताब अपनी धान कूटने की मशीन लेकर दुर्जन के घर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने महताब से कहा कि बिजली के तार बचा कर मशीन ले जाना। इसी को लेकर महताब लोगों से भिड़ गया। कहासुनी के बीच उसने अपने घर वालों को मौके पर बुला लिया। लाठी-हॉकी से लैस होकर आए लोगों ने हमला कर अरविंद (25), धर्मेंद्र(40), संजय (30), लीलावती (55), सीमा (16)पुत्री प्रहलाद, भीम(17) पुत्र राजेंद्र, प्रवेश (26) पुत्र श्यामलाल, 50 वर्षीय प्रहलाद पुत्र दलसिंगार व 17 वर्षीय विजय पुत्र महेंद्र को घायल मारपीट घायल कर दिया। इस मामले में धर्मेंद्र पुत्र श्यामलाल की तहरीर पर पुलिस ने इसरार पुत्र सुगुल्ला, सरफराज, लालू व महताब पुत्र गण इसरार व अकमर पुत्र फैयाज के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए सोमवार को भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed