फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five more infected in Mehnagar town, worsening situation

आजमगढ़ के मेंहनगर कस्बे में पांच और संक्रमित, बिगड़ रहे हालात

Sun, 12 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five more infected in Mehnagar town, worsening situation
मेंमेंहनगर। मेंहनगर कस्बे में सोमवार को फिर पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे कस्बे में दहशत का आलम है। कस्बे में अभी तक 22 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या से व्यापारी चिन्तित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेंहनगर कस्बे में रविवार को एक बार फिर एक बाहरी सहित पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने से हड़कंप मच गया। छह जुलाई को कस्बे में 25 लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। इसमें वार्ड आठ जवाहरनगर में मां-बेटी सहित दो लोग संक्रमित पाए गए। इसी घर से पिछले हफ्ते एक पाजिटिव मिला था। वहीं वार्ड 10 हरिवंश नगर में पहले स्वर्ण व्यवसायी और लौह व्यवसायी पति-पत्नी पाजिटिव पाए गए थे। रविवार को एक बार फिर एक चाय विक्रेता के साथ ही एक नर्सिंग होम पर काम करने वाला बलिया निवासी युवक भी पाजिटिव पाया गया है। वार्ड सात निवासी किरान व्यवसायी एवं पिकअप चालक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग इन सभी को आईसोलेशन में बेजने की तैयारी कर रहा है। वार्ड 12 निवासी पहले कोरोना पाजिटिव स्वस्थ होकर वापस घर तीन दिन पहले ही आ चुके हैं। कस्बे में अब तक कुल 22 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

नहीं हो रहा रोजाना सैनिटाइजेशन
नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से कंटेनमेंन्ट जोन में प्रतिदिन सैनेटाइजेशन न करने से लोगों में आक्रोश है। बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्धारा बरती जा रही लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मनोनीत सभासद सुनन्दा सिंह और सुधीर राय ने बताया कि चार दिन पहले कंटेनमेंन्ट जोन को सैनेटाइज किया गया था। होम डिलीवरी का फरमान हवा-हवाई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय मिश्र ने बताया कि कस्बे की साफ-सफाई और सैनिटाइज का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed