फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five months have passed since the appointment but still waiting for the salary

नियुक्ति के पांच माह बीते पर अब भी है वेतन का इंतजार

Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five months have passed since the appointment but still waiting for the salary
तीसरी काउंसिलिंग में नियुक्ति शिक्षकों को अब तक वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग अब तक उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन ही नहीं करा पाया है। शिक्षकों की मांग है कि उनसे शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 1601 अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। पहले चरण में नियुक्त 1294 अध्यापकों की विद्यालयों में तैनाती कर दी गई है। दूसरे चरण में 151 शिक्षकों को भी विद्यालय आवंटन कर दिया गया। वहीं तीसरे चरण में 106 शिक्षकों की नियुक्ति हुई। कुछ माह पूर्व उन्हें भी विद्यालयों का आवंटन कर दिया लेकिन शासन स्तर से नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन का निर्देश जारी कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आनलाइन उपलब्धता वाले बोर्डों व विश्वविद्यालयों से निर्गत शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन आनलाइन कराया जा रहा है। अन्य बोर्डों व विश्वविद्यालयों को सत्यापन के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। कुछ जगहों पर पत्रवाहक भेज कर सत्यापन कराया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सभी शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। ताकि बाद में कोई परेशानी न सामने आए। प्रथम व द्घितीय चरण में नियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। तीसरे चरण में नियुक्त शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन में थोड़ा समय लगेगा। कुछ लोगों का सत्यापन हो भी गया है। जल्द ही बाकी लोगों का सत्यापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed