{"_id":"60cce0b58ebc3ef89b65798f","slug":"five-members-of-gang-who-prepared-forged-documents-arrested-azamgarh-news-vns5955761154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का सिधारी थाना पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार करा कर भाई की जमीन का बैनामा करने वाले के साथ ही कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले पांच अभियुक्तों को पकड़ा और उपकरण बरामद किया।
प्रभारी निरीक्षक सिधारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के हेमजापुर गांव निवासी रामेश्वर पुत्र सीताराम ने 25 जनवरी को एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने अपने सगे भाई रमेश पर आरोप लगाया था कि उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन का बैनामा किसी और को कर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल व आरोपी की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कूटरचित दस्तावेज के आधार पर भाई की जमीन बैनामा करने वाला रमेश विश्वकर्मा तिराहे पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो रमेश के साथ ही सहयोगी त्रिभुवन पुत्र फूलचंद निवासी रेंदुआ थाना रानी की सराय को पकड़ लिया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ पर पता चला कि रमेश ने 14 जनवरी को अपने आधार कार्ड में भाई का नाम कूटरचना कर लिखवाने के लिए सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने स्थित फोटो स्टेट के दुकानदार राजू कुमार से संपर्क किया था। राजू पैसा लेकर कूटरचना को तैयार हो गया। इसके बाद उसने अपने सहयोगी संतोष को बुलाया और उसे उसके साथ भेज दिया। संतोष उसे लेकर अपनी दुकान पर पहुंचा जहां उसने रमेश के आधार कार्ड पर भाई रामेश्वर का नाम कर दिया। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने राजू व संतोष की दुकान पर छापेमारी कर इन दोनों के साथ ही धनंजय कुमार निवासी महलिया मुबारकपुर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक स्कैनर, एक कार्ड प्रिंटर, दो आधार कार्ड व दो निर्वाचन कार्ड बरामद किया। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।