फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five junior engineers received appointment letter in Azamgarh

आजमगढ़ में पांच जूनियर इंजीनियरों को मिला नियुक्ति-पत्र

Thu, 12 Nov 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Five junior engineers received appointment letter in Azamgarh
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वीसी के माध्यम से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नव चयनित 1438 जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र वितरण का शुभारंभ किया। साथ ही उनके साथ संवाद भी किया। एनआईसी में सीडीओ ने जनपद के पांच जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर, वाराणसी आदि जनपदों के नवनियुक्त जूनियर इंजीनियर्स से संवाद किया। उनको धनतेरस व दीपावली की बधाई दी। कहा कि पूरे मनोयोग के साथ निष्ठा से कार्य करें। परिश्रम के अलावा कोई विकल्प नहीं है, मेहनत करेंगे तो परिणाम जरूर आएंगे। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने प्रतीकात्मक रूप से जनपद के पांच नव चयनित जूनियर इंजीनियर्स अजय कुमार प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार यादव, ऋषभ दुबे, सन्नू कुमारी और चंदन चौधरी को नियुक्ति- पद स्थापना पत्र प्रदान किया। शारदा सहायक खंड 23 के अधिशासी अभियन्ता अजय कुमार चौधरी ने बताया कि 48 जूनियर इंजीनियर्स का चयन हुआ है। शेष जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र जल्द वितरित किया जाएगा। शारदा सहायक खंड 32 के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed