फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five involved in five incidents of rape arrested

Azamgarh News: दुष्कर्म की पांच घटनाओं में शामिल पांच गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five involved in five incidents of rape arrested
विभिन्न थानों की पुलिस ने दुष्कर्म की हो चुकी पांच घटनाओं में शामिल आरोपिययों को शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली अंतर्गत स्थित जिला महिला अस्पताल में एक जुलाई की रात अस्पताल में भर्ती एक महिला की देखरेख में मौजूद उसकी पुत्री के साथ पड़ोसी मरीज के भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला की तहरीर पर आरोपी मो. ताहिर निवासी शाहपुर नेवादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे हाफिजपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। जीयनपुर कोतवाली में तीन जुलाई को सामूहिक दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें युवती को भगा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मामले में उमैर व राफे निवासी चांदपार थाना जीयनपुर नामजद किए गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर चुनगपार मोड़ से गिरफ्तार किया। कप्तानगंज थाने में 26 जून को एक महिला ने तहरीर दी थी कि घर के बाहर करकट में सोते समय अरविंद राम ने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 12 दिन बाद अरविंद को कौड़िया बाजार तिराहा से गिरफ्तार किया। मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग 18 मार्च को सब्जी लेने बाजार गई थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर मुकदजा दजै हुआ। पुलिस ने बाल अपचारी को शुक्रवार की सुबह अछैवर पुलिया से गिरफ्तार किया।बरदह थाना में छह जून को एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि घर में घुस कर उसकी लड़की के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म किया गया। विवेचना के दौरान ही राजेश निवासी भैंसकुर का नाम प्रकाश में आया। जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को भीरा बाजार से गिरफ्तार किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed