फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five health department officials transferred from the district

Azamgarh News: जिले से पांच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्थानांतरित

Fri, 30 Jun 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Five health department officials transferred from the district
शासन स्तर से जिले के स्वास्थ्य महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वर्षो से जिले में डेरा डाले दो एसीएमओ समेत पांच अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं तीन अधिकारी स्थानांतरित होकर जिले में आए है। जबकि एक स्वास्थ्य अधिकारी ब्लाक से जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में स्थानांतरित हुए हैं। जिले में तैनात रहे संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. ओम प्रकाश तिवारी को इसी पद पर वाराणसी स्थानांतरित किया गया है। वहीं एसीएमओ डॉ. संजय गुप्ता को इसी पद पर देवरिया व एसीएमओ डॉ. परवेज अख्तर को इसी पद पर प्रयागराज भेजा गया है। वहीं सीएमओ के अधीन तैनात डॉ. ज्ञान चंद को जिला पुरूष चिकित्सालय भदोही, डॉ. मनोज कुमार राव को केपीएम चिकित्सालय कानपुर नगर स्थानांतरण किया गया है। वहीं सीएचसी बिलरियागंज पर तैनात रही डॉ. श्वेता राय को जिला महिला अस्पताल आजमगढ़ स्थानांतरित किया गया है। सीएमओ गाजीपुर डॉ. हरगोविंद सिंह को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण के पद पर आजमगढ़ में तैनाती दी गई है। वहीं एसीएमओ प्रयागराज डा. अशोक कुमार व एसीएमओ देवरिया डॉ. सुरेंद्र सिंह को आजमगढ़ में इसी पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed