Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five candidates for the post of president and 21 candidates for the post of member nominated

Azamgarh News: अध्यक्ष पद के पांच व सदस्य पद के 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

Wed, 19 Apr 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Five candidates for the post of president and 21 candidates for the post of member nominated
आजमगढ़। निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को कुल 422 नामांकन पत्र बिके। जिसमें कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल। जिसमें अध्यक्ष पद के पांच व सदस्य पद के 21 प्रत्याशी शामिल रहे। वहीं अध्यक्ष पद के लिए 83 व सभासद के पद के 339 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदें। सबसे ज्यादा अतरौलिया में नामांकन पत्र खरीदे गए और दाखिल किए गए।
विज्ञापन

जिले में तीन नगर पालिका व 13 नगर पंचायत है। जिसमें नगर पालिका परिषद आजमगढ़, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर व नगर पालिका परिषद बिलरियागंज शामिल है। वहीं नगर पंचायत में जहानागंज बाजार, निजामाबाद, सरायमीर, फूलपुर, माहुल, अजमतगढ़, जीयनपुर, महराजगंज, मेंहनगर, कटघर लालगंज, बूढ़नपुर, अतरौलिया व मार्टीनगंज शामिल है। उक्त निकायों में कुल 238 वार्ड शामिल है। जिसमें 160 मतदान केंद्र व 532 मतदेय स्थल बनाए गए है। सभी निकायों में कुल 458632 मतदाता शामिल है। जिसमें 240977 पुरुष व 217657 महिला मतदाता शामिल है। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 83 और सदस्य पद के लिए कुल 339 नामांकन पत्र खरीदा गया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए और 21 सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन

------------------
यहां इतने नामांकन पत्र बिके और दाखिल किए गए---
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं बिके। सदस्य पद के लिए 25 नामांकन पत्र बिके। यहां एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुए। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए न तो नामांकन पत्र खरीदे गए और न ही दाखिल हुए। नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में अध्यक्ष पद के लिए पांच व 51 सदस्य पद के नामांकन पत्र बिके। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए व सदस्य पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। नगर पंचायत अतरौलिया में अध्यक्ष पद के सदस्य पद के 11 नामांकन पत्र बिके। जबकि अध्यक्ष के तीन व 11 सदस्य पद के लिए नामांकन हुए। नगर पंचायत बूढ़नपुर में सात अध्यक्ष व 31 सदस्य पद के लिए नामांकन हुए। जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक व सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। नगर पंचायत महराजगंज में अध्यक्ष पद के लिए सात व सदस्य पद के लिए 20 नामांकन पत्र बिके। वहीं अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुए। जीयनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्य पद के लिए चार नामंकन पत्र दाखिल हुए। यहां एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए। अजमतगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 11 सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं बिके। वहीं यहां पर एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुए। निजामाबाद नगर पंचायत में पांच अध्यक्ष व तीन सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। यहां पर एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए। सरायमीर में चार अध्यक्ष व 29 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन दाखिल हुए। वहीं सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं दाखिल हुए। फूलपुर में 16 अध्यक्ष व 10 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक भी नहीं व सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल हुए। माहुल में अध्यक्ष पद के लिए एक भी नहीं सदस्य पद के लिए 14 नामांकन पत्र बिके। यहां न तो अध्यक्ष व न तो सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल हुए। कटघर लालगंज में अध्यक्ष पद के लिए चार सदस्य पद के लिए 18 नामांकन पत्र बिके। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए। जबकि सदस्य पद के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल हुए। मेंहनगर में दो अध्यक्ष व 29 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। यहां पर न तो अध्यक्ष और न ही सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल हुए। नगर पंचायत जहानागंज बाजार में 18 अध्यक्ष व 41 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। यहां एक भी पद पर नामांकन दाखिल नहीं हुए। इसी प्रकार मार्टीनगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं बिके। वहीं सदस्य पद के लिए 53 नामांकन पत्र बिके। यहां पर न तो अध्यक्ष और न ही सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed