{"_id":"eab2eb5b3d0c5c92efc4368d960bce2e","slug":"fisherman-trapped-crocodile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुआरे के जाल में फंसा घड़ियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछुआरे के जाल में फंसा घड़ियाल
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज ब्लाक क्षेत्र के जिगरसंडी गांव निवासी महेंद्र राम ने मंगई नदी में मछली पकड़ने के लिए शनिवार की रात जाल डाला था। लगभग रात के नौ बजे जब उसने जाल को बाहर निकाला तो उसमें दो घड़ियाल फंसे मिले। जाल को खोलते समय एक घड़ियाल भाग गया। महेंद्र दूसरे घड़ियाल को गांव ले आया।
घड़ियाल के पकड़े जाने की सूचना से पूरे क्षेत्र में खबर फैल गई। घड़ियाल को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जमा होने लगा। ग्रामीणों ने घड़ियाल के पकड़े जाने की सूचना वन विभाग को दी।
रविवार की दोपहर गांव पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी घड़ियाल को अपने साथ ले गए। उधर, मंगई नदी में घड़ियाल पाए जाने से लोगों में दहशत है।