{"_id":"6191517aad37e37da325b3d3","slug":"first-the-road-will-be-built-then-the-university-will-be-built-azamgarh-news-vns62259600","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सड़क बनेगी तब बनेगा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सड़क बनेगी तब बनेगा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
ुछ इस तरह दिखेगा बनने वाला महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्व विद्यालय।-प्लान खबर की फोटो
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण से पहले लोक निर्माण विभाग रास्ते का निर्माण करेगा। जमीन की खरीद और सड़क निर्माण 28 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस सड़क को गाजीपुर मार्ग से जोड़ा जाएगा। पीजीआई मार्ग से विश्वविद्यालय तक जाने वाला मार्ग सिंगल लेन ही रहेगा, जिसकी मरम्मत कराई जाएगी।
गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया लेकिन विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण कुछ दिनों बाद शुरू होगा। कार्यदायी लोक निर्माण विभाग निर्माण सामग्री लाने के लिए पहले सड़क का निर्माण करेगी। इसके लिए किसानों से जमीन का अधिग्रहण करना होगा। विश्वविद्यालय को फोरलेन सड़क से गाजीपुर मार्ग से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को किसानों से 6.20 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करना होगा। इसमें 9.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण में 18.70 करोड़ की लागत आएगी। आजमबांध-यशपाल में बन रहे विश्वविद्यालय तक पहुंचने के लिए चक्रपानपुर स्थित पीजीआई वाले मार्ग से भी एक रास्ता है लेकिन वह सिंगिल लेन है।शिलान्यास कार्यक्रम के लिए उसकी मरम्मत की गई थी लेकिन इसे चौड़ा करने की कोई योजना नहीं है।
24917 स्क्वायर मीटर में बनेंगे भवन
आजमगढ़। प्रशासनिक भवन एवं पुस्तकालय - 6225 स्क्वायर मीटर, शैक्षणिक भवन - 8480 स्क्वायर मीटर, संकाय केंद्र - 1350स्क्वायर मीटर, महिला छात्रावास - 2340 स्क्वायर मीटर, पुरूष छात्रावास - 3110 स्क्वायर मीटर, कुलपति आवास एवं कैंप कार्यालय - 568 स्क्वायर मीटर, टाइप थ्री आवासीय भवन 474 स्क्वायर मीटर, टाइप फोर आवासीय भवन 1071 स्क्वायर मीटर, टाइप फाइव आवासीय भवन 901.06 स्क्वायर मीटर के अलावा गार्ड रूम, पुलिस चौकी व अन्य विविध निर्माण कराए जाएंगे। इस प्रकार कुल निर्मित क्षेत्र 24917.93 स्क्वायर मीटर होगा।
विज्ञापन
हमारी तरफ से टू-लेन और फोरलेन दोनों का प्रस्ताव दिया गया था। इसमें मुख्यमार्ग जो गाजीपुर मार्ग से जोड़ा जाना है उसको फोरलेन बनाया जाएगा। जबकि पीजीआई चक्रपानपुर मार्ग से विश्वविद्यालय जाने वाला सिंगल ही रहेगा। लेकिन इसकी मरम्मत कर इसे सिंगल मार्ग बनाया जाएगा। -आरके त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी