{"_id":"59f377b54f1c1b8e698b7ea4","slug":"first-phase-will-be-held-in-azamgarh-s-municipal-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में होगा आजमगढ़ का नगर निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में होगा आजमगढ़ का नगर निकाय चुनाव
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अधिसूचना को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर शुक्रवार को विराम लग गया। शासन और आयोग दोनों के द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। जिसके तहत आजमगढ़ में नगर निकाय का चुनाव पहले चरण यानि 22 नवंबर को होगा। आज जिलाप्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी।
आरक्षण की घोषणा होते ही जिले में चुनावी हलचल पहले ही तेेज हो चुकी थी। लेकिन सभी आयोग द्वारा जारी की जाने वाली अधिसूचना का इंतजार था। शुक्रवार को शासन और आयोग दोनों के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। जिसके तहत नगर निकाय चुनाव तीन चरणों 22, 26 और 29 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है।
एक दिसंबर को मतगणना की तिथि घोषित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही इसकी तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ था। इसमें से प्रशासन द्वारा ज्यादातर तैयारियों को अंतिम रूप भी दिया जा चुका है। अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन बाकी बची तैयारियों को पूरा करने में जुट गया।
विज्ञापन
चुनाव में 255337 मतदाता करेंगे मतदान
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में इस बार दो लाख 55 हजार 337 मतदाता मतदान में भाग लेंगे। जिसमें पुरुष मतदाता 136143 और महिला मतदाता 119194 हैं।
नगरपालिका और नगरपंचायत वार मतदाताओं की स्थिति देखें तो मुबारकपुर नगरपालिका में 70747, आजमगढ़ नगरपालिका में 86693, निजामाबाद नगर पंचायत में 10276, बिलरियागंज में 9408, मेंहनगर में 10850, अजमतगढ़ में 8256, जीयनपुर में 7675, कटघर लालगंज में 10108, सरायमीर में 15425, फूलपुर में 6397, अतरौलिया में 6647, महराजगंज में 5293 और नव गठित नगरपंचायत माहुल में 7562 मतदाता शामिल हैं।
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना का इंतजार कर रहा जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है। प्रशासन की ओर से नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के होने वाले नामांकन के लिए स्थल का चयन भी कर लिया गया है।
जिसके तहत दोनों नगरपालिका के अध्यक्ष पद का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन तहसीलों में कराया जाएगा।
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पद का नामांकन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष संख्या 31 और वार्ड सदस्यों का नामांकन सदर तहसील के दक्षिणी मीटिंग हाल में संपन्न होगा। वहीं नगरपालिका परिषद मुबारकपुर के अध्यक्ष पद का नामांकन मुख्य राजस्व अधिकारी का न्यायालय कक्ष संख्या 32 और वार्ड सदस्यों का नामांकन सदर तहसील के दक्षिणी मीटिंग हाल में कराया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 93 मतदान केंद्र और 363 बूथ बनाए गए हैं। जिले में कोई भी मतदान केंद्र सामान्य की श्रेणी में नहीं आता है।
आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिसमें 11 संवेदनशीन, 12 अति संवेदनशील और तीन अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में शामिल हैं। मुबारकपुर नगरपालिका में 19 मतदान केंद्र बने हैं। जिसमें 15 संवेदनशील, दो अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं।
निजामाबाद नगर पंचायत में कुल मतदान केंद्र पांच है जिसें तीन संवेदनशील, एक अति संवेदनशील और एक अति संवेदनशील प्लस, सरायमीर में छह मतदान केंद्र, चार संवेदनशील, एक अति संवेदनशील और एक अति संवेदनशील प्लस, मेंहनगर में पांच मतदान केंद्र दो संवेदनशील, दो अति संवेदनशील और एक अति संवेदनशील प्लस,
फूलपुर में छह मतदान केंद्र चार संवेदनशील और अति संवेदनशील, माहुल में चार मतदान केंद्र तीन अति संवेदनशील और एक अति संवेदनशील प्लस, महराजगंज में चार मतदान केंद्र दो संवेदनशील और दो अतिसंवदेनशील, बिलरियागंज में चार मतदान केंद्र दो संवेदनशील और दो अतिसंवदेनशील,
अजमतगढ़ में तीन मतदान केंद्र तीनों अति संवेदनशील, जीयनपुर में चार मतदान केंद्र तीन अति संवेदनशील और एक अति संवेदनशील प्लस, अतरौलिया में तीन मतदान केंद्र दो संवेदनशील और एक अति संवेदनशील, वहीं लालगंज नगर पंचायत में कुल चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें एक संवेदनशील, दो अति संवेदनशील और एक अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।
इस प्रकार जिले में कोई भी मतदान केंद्र ऐसा नहीं है जो सामान्य की श्रेणी में हो। जिले में 11 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। जहां आयोग द्वारा वेबकास्टिंग के जरिए सीधे नजर रखी जाएगी।एक मतदान केंद्र जो डीएवी नर्सरी में था प्रशासन ने उसे समाप्त कर दिया जिसके कारण जिले में अब सामान्य श्रेणी का कोई मतदान केंद्र बाकी नहीं बचा है।