फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Firing on the head husband who is digging Amrit Sarovar

अमृत सरोवर की खोदाई करा रहे प्रधान पति पर फायरिंग

Sat, 09 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Firing on the head husband who is digging Amrit Sarovar
आजमगढ़। थाना क्षेत्र के गंभीरवन गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधानपति अमृत सरोवर की खोदाई करवा रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे आधा दर्जन भर स्कार्पियों सवारों ने उस पर फायरिंग कर दिया। तीन गोली मिस हो गई, इसके बाद तो प्रधानपति ने तालाब के पानी में कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाया। पांच से छह राउंड फायरिंग कर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित प्रधानपति ने थाने पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन

गंभीरवन के प्रधानपति आशुतोष सिंह शुक्रवार को गांव के बाहर अमृत सरोवर की खोदाई करवा रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियों सवार आधा दर्जन भर लोग मौके पर पहुंचे। प्रधानपति आशुतोष अभी कुछ समझ भी पाते कि स्कार्पियों से उतरे लोगों ने असलहा निकाल कर प्रधान पर फायर झोंक दिया। संयोग रहा कि तीन गोली मिस हो गई। इसके बाद तो प्रधान जान बचाने के लिए तालाब के पानी में कूद गए। प्रधान के तालाब में कूदने के बाद भी बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायर किया। इस बीच गोली चलने की आवाज सुन कर ग्रामीण जब मौके की तरफ दौड़े तो बदमाश स्कार्पियों में सवार होकर फरार हो गए। वहीं प्रधानपति तैर कर बाहर निकल आए। घटना के बाद प्रधान जहानागंज थाने पर पहुंचे और चार नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। एसओ प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानपति की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद अभियुक्तों की तलाश के साथ ही घटना के कारणों को जानने का प्रयास भी किया जा रहा है। प्रधान पर हमले से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में सीओ सदर सौम्या सिंह ने कहा कि प्रधानपति ने खुद पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के कारणों की जानकारी व अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed