फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Firing of a young man in a dog barking dispute

कुत्ता भौंकने के विवाद में युवक पर की फायरिंग

Thu, 10 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Firing of a young man in a dog barking dispute
आजमगढ़। कुत्ता भौंकने के विवाद में शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरुटोला मुहल्ला निवासी एक युवक पर देर रात बाइक सवार मनबढ़ों ने फायर कर दिया। युवक के कान के बगल से गोली निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। मामूली कहासुनी के दौरान मनबढ़ों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मनबढ़ों की तलाश में जगह-जगह छापामारी में जुट गए। देर रात तक चली छापामारी के बाद पुलिस ने चारों मनबढ़ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल व कारतूस के साथ ही बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गुरूटोला मुहल्ला निवासी राय अनूप कुमार श्रीवास्तव का पुत्र अपूर्व श्रीवास्तव बुधवार की देर रात घर के पास अपना पालतू कुत्ता लेकर टहला रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार चार युवक मौके पर पहुंचे। पालतू कुत्ता उन्हें देख कर भौंकने लगा। इसी बात को लेकर मनबढ़ युवकों से अपूर्व की कहासुनी हो गई। इसी दौरान बात बढ़ी और मनबढ़ युवकों ने असलहा निकाल कर उस पर फायर कर दिया। गलीमत रही कि गोली युवक के कान के बगल से होकर निकल गई। इसके बाद मनबढ़ मौके से फरार हो गए। घटना के बाद राय अनूप कुमार श्रीवास्तव ने घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी और फिर पुलिस ने मनबढ़ों की तलाश शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने अठवरिया मैदान से चारों मनबढ़ों अमित उपाध्याय उर्फ बाबा पुत्र डा. जगदीश उपाध्याय निवासी हरैया, क्षितिज कपूर निवासी सदावर्ती, अवनीश यादव निवासी एलवल व अनिमेश सिंह रैदोपुर नई बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने दो बाइक, अमित के पास एक पिस्टल, तीन जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया। घटना के कुछ ही देर बाद मनबढ़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुधीर सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस की इस सफलता की सराहना किया और कहा कि ऐसे ही सभी थानों की पुलिस अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई शुरू कर दे तो अपराध का ग्राफ अपने-आप ही नीचे आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed