फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Firing in the two groups of students, two injured

छात्रों के दो गुटों में फायरिंग, दो घायल

Sun, 12 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 12 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Firing in the two groups of students, two injured
डीएवी महाविद्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर पुरानी रंजिश में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। इसके बाद हुई फायरिंग में दोनों पक्षों के एक-एक छात्र गोली लगने से घायल हो गए। इनको इलाज के लिए ले जाने के दौरान छात्रों ने नगर और जिला अस्पताल में हंगामा किया। यहां से घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



  डीएवी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान से ही छात्रों के दो गुटों में विवाद चल रहा है। शनिवार को महाविद्यालय में हो रही परीक्षा में एक पक्ष के छात्रों के नकल करने पर दूसरे पक्ष के छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन से विरोध दर्ज कराया। परीक्षा भवन से निकलने से पहले नकल करने वाले छात्रों ने अपने साथियों को बुला लिया और जब नकल का विरोध करने वाले छात्र बाहर निकले तो दूसरे पक्ष ने उन्हें घेर लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और इसके बाद फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन


इसमें एमए द्वितीय वर्ष के छात्र रमाकांत यादव को गोली लग गई। वह सिधारी थानाक्षेत्र के सरफुद्दीन मुहल्ले का निवासी है। कालेज कैंपस में फायरिंग से सनसनी फैल गई। रमाकांत को उसके साथी लगभग 11 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान रास्ते में और अस्पताल परिसर में छात्रों ने हंगामा किया। बाद में पता चला कि दूसरे पक्ष के एक युवक को भी गोली लगी है। उसे उसके साथी अपराह्न तीन बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डाक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। शहर कोतवाल सारंगधर द्विवेद्वी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरे युवक के घायल होने के मामले में उन्होंने कहा हो सकता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed