फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Firing in clash between two people for land dispute in azamgarh

कहासुनी के बीच फायरिंग: आजमगढ़ में जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, तमंचे से फायर कर फरार

Sat, 03 Jul 2021 06:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Jul 2021 06:34 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवईत गांव के उष्मापुर पुरवा में दो लोगों में जमीन विवाद चल रहा है। शनिवार को एक शख्स ने अपनी दीवार पर अल्बेस्टर रखा हुआ था, जो थोड़ा उस जमीन में निकल रहा था, जिसमें विवाद चल रहा है। इसको लेकर शनिवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन
Firing in clash between two people for land dispute in azamgarh
जमीन विवाद में एक शख्स ने की फायरिंग।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के गांव में शनिवार को पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने असलहा निकाल कर फायरिंग कर दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। तब तक फायरिंग करने वाला फरार हो गया। फायरिंग की घटना से गांव में हड़कंप मच गया है

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवईत गांव के उष्मापुर पुरवा सुरेंद्र यादव और नागेंद्र यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा है। सुरेंद्र यादव पुत्र फूलचंद ने अपनी पक्की दीवार पर 30 जून को अल्बेस्टर रखा था। अल्बेस्टर थोड़ा सा उस जमीन में निकला हुआ था, जिसका बंटवारा नहीं हुआ था। सुरेंद्र का अपने पट्टीदार नागेंद्र से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


30 जून को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया था। शनिवार को भी दोनों पक्ष विवादित भूमि में अलबेस्टर को लेकर आमने-सामने हो गए। सुरेंद्र इस बात पर सहमत था कि विवादित भूमि में जितना अल्बेस्टर निकला है, वह उसे कटवा देगा। लेकिन नागेंद्र इस पर भी सहमत नहीं था। दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं हो रह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच नागेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर सुनील चंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही फायर करने वाला मौके से फरार हो गया था। एसओ सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed