फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Firing between Pattidars in land dispute

भूमि विवाद में पट्टीदारों के बीच फायरिंग

Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Firing between Pattidars in land dispute
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवईत गांव में पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दिन में कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने असलहा निकाल कर फायरिंग भी कर दिया। सूचना पर पहुंच मौके पर पहुंची तब तक फायरिंग करने वाला फरार हो गया। फायरिंग की घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

देवईत गांव के उष्मापुर पुरवा सुरेंद्र यादव व नागेंद्र यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा है। नागेंद्र यादव अपने पक्की दीवार पर 30 जून को अल्बेस्टर रखा था। अल्बेस्टर थोड़ा सा उस जमीन में निकला हुआ था, जिसका बटवारा नहीं हुआ था और उसका का अपने पट्टीदार सुरेंद्र से विवाद चल रहा है। 30 जून को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया था। शनिवार को भी दोनों पक्ष विवादित भूमि में निकले अलबेस्टर को लेकर आमने-सामने हो गए। नागेंद्र इस बात पर सहमत था कि विवादित भूमि में जितना अल्बेस्टर निकला है वह उसे कटवा देगा। लेकिन सुरेंद्र इस पर भी सहमत नहीं था। शनिवार को दिन में दोनों पक्षों में तु-तु, मैं-मैं हो रहा था। इसी बीच फौजी सुरेंद्र ने असलहे से फायर कर दिया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर सुनील चंद तिवारी मय दल बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही फायर करने वाला मौके से फरार हो गया था। एसओ सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। फौजी सुरेंद्र सिधारी थाना अंतर्गत छतवारा में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed